हरादून में कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित, दिल्ली और कोलकाता से आने वाली इंडिगो फ्लाइट्स के समय में बदलाव

फ्लाइट को सुबह 7: 55 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन फ्लाइट मौसम खुलने के इंतजार में काफी देर तक आसमान में घूमती रही। इस उड़ान ने एक बार एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास भी किया, लेकिन खराब मौसम के कारण नहीं उतर पाई।
  • हरादून में कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित

  • इंडिगो की अहमदाबाद-देहरादून उड़ान में देरी, मौसम के कारण कई चक्कर

  • कोहरे के कारण हरादून एयरपोर्ट पर तीन उड़ानों के समय में बदलाव

  • इंडिगो की उड़ान 7:55 AM के बजाय 9:46 AM पर उतरी

  • दिल्ली और कोलकाता से आने वाली इंडिगो फ्लाइट्स के समय में बदलाव

  • खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट पर उड़ान की असफल लैंडिंग और देरी

  • हरादून एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित, यात्रियों को हो रही परेशानी

हरादून में कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण अहमदाबाद से देहरादून आ रही इंडिगो की उड़ान आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद देरी से एयरपोर्ट पर उतरी। जिसके चलते दो और फ्लाइट के समय में बदलाव करना पड़ा।

फ्लाइट को सुबह 7: 55 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन फ्लाइट मौसम खुलने के इंतजार में काफी देर तक आसमान में घूमती रही। इस उड़ान ने एक बार एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास भी किया, लेकिन खराब मौसम के कारण नहीं उतर पाई।

उसके बाद काफी देर तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद यह फ्लाइट सुबह 9:46 पर एयरपोर्ट पर उतरी। वहीं, दिल्ली से इंडिगो की सुबह 9:00 बजे एयरपोर्ट पर आने वाली उड़न का समय बदलकर 10: 47 कर दिया गया। इंडिगो की तीसरी कोलकाता से आने वाली उड़ान का समय बदलकर 9: 25 बजे से 11: 55 कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *