Breaking News

Uttarkashi: चारधाम यात्रा से पहले अच्छी खबर…सीएम धामी के हेलीकॉप्टर ने की यमुनोत्री हेलीपैड पर सफल लैंडिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी हेलीकॉप्टर ने रविवार को यमुनोत्री धाम के हेलीपैड पर सफल लैंडिंग की। कुछ देर हेलीपैड पर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर वापस देहरादून रवाना हुआ। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम धामी आगामी 30 अप्रैल को धाम के कपाटोद्धाटन पर यमुनोत्री पहुंच सकते हैं।

यमुनोत्री धाम में गरूड़गंगा के समीप हैलीपैड का निर्माण पूरा कर दिया गया है। उसके बाद से वहां पर लगातार हेलीकॉप्टरों के सफल लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास चल रहा है। पहले यूकाडा के हेलीकॉप्टर ने वहां पर दो दिन सुरक्षित लैंडिंग की।

उसके बाद सेना के चीता हेलीकॉप्टर ने वहां पर रेकी कर लैंडिंग की थी। वहीं, अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर ने वहां पर सफल लैंडिंग की। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टी की है। वहीं, अब इससे कयास लगाया जा रहा है सीएम धामी यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर धाम में पहुंच सकते हैं।

About divyauttarakhand.com

Check Also

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अहम भूमिका निभाएंगे BLA: BJP ने बनाई रणनीति

प्रदेश में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के शुरू होने से पहले 31 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *