Breaking News

उत्तराखंड : 16 अस्पतालों को सरकार ने भेजा नोटिस, 300 करोड़ का है मामला

उत्तराखंड कर्मचारी राज्य बीमा निगम से जुड़े 16 अस्पतालों के पैथोलॉजी लैबों को नोटिस जारी किए गए हैं। 300 करोड़ रुपये के भुगतान मामले में सचिव सी. रविशंकर की अध्यक्षता में गठित समिति ने संबंधित पक्षों को गुरुवार को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब मांगा है। दरअसल ये खबर ईएसआई से जुड़े अस्पताओं के पंजीकृत लाभार्थियों के इलाज के बदले, सरकार के द्वारा अस्पतालों को दिया जाता है।

वर्ष 2023-2024 के दौरान करीब 300 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया। इस खर्च पर शासन को संदेह हुआ तो शासन ने जांच के संदेश दिए। और इस के प्रांरभिक जांच में ही सचिव सी. रविशंकर को गड़बड़ी मिली। इसे लेकर संबधित अस्पताल, पैथोलॉजी लैबों को नोटिस दिया गया है। इन संस्थानो से जवाब मिलने पर उनकी पड़ताल होगी। इसके बाद ही निष्कर्ष निकाला जाएगा।
अस्पतालो के भारी भुगतान को लेकर भी कुछ प्रश्न उठने। अस्पतालों को रेफर किए जाने की व्यवस्था में बदलाव किया गया था। इसके बाद अस्पतालों के द्वारा मरीज रेफर करने में भी कमी आई थी। निजी अस्पतालों में भी सिंकजा कसा गया था। अब जल्दी ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों की बॉयोमेट्रिक हाजिरी की भी व्यवस्था शुरू होने जा रही है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *