Breaking News

उत्तराखंड में मदरसों पर शिकंजा, 15 दिनों में 52 मदरसे सील

हाल में मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर देहरादून के विकासनगर में 12 और ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में नौ अवैध मदरसों को सील कर दिया गया, इससे पहले विभिन्न जिलों में 31 मदरसों पर कार्रवाई हो चुकी है, लंबे समय से उत्तराखंड के पछवादून और अन्य इलाकों में अवैध मदरसों का जाल फैलाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं, यहां धर्म की आड़ में जनसंख्या असंतुलन की कोशिशें भी सामने आई थीं।

प्रदेश के मूल स्वरूप से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- सीएम धामी

अब मुख्यमंत्री धामी ने साफ संदेश दे दिया है कि प्रदेश के मूल स्वरूप से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो भी कानून तोड़ेगा या अवैध गतिविधियों में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इस बड़ी कार्रवाई से साफ है कि उत्तराखंड में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और कानून का राज स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री धामी का एक्शन लगातार जारी रहेगा, आने वाले समय में भी अवैध मदरसों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

उत्तराखंड के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़ा है मामला

सुरेश राठौर को पुलिस ने रविवार रात उठा लिया था, उनसे तभी से पूछताछ चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *