Breaking News

कुमाऊं में आज मनाई जा रही है होली, सीएम धामी ने खटीमा में मां का आशीर्वाद लेकर खेला रंग

पूरे देश के साथ उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार को होली खेली गई। आज राज्य के कुमाऊं मंडल में होली मनाई जा रही है। सीएम धामी शुक्रवार शाम अपने घर खटीमा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने अपनी माताजी के पैर झुए और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम धामी ने होली खेली।

सीएम धामी जब अपने खटीमा स्थित पैतृक आवास नगरा तराई जा रहे थे तो रास्ते में लोगों को देखकर उन्होंने गाड़ी रुकवाई। इसके बाद वो लोगों से मिले और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। सीएम धामी ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट भी किया।

सीएम धामी ने लिखा आज खटीमा में निजी आवास नगरा तराई जाते समय रास्ते में परिचित माताओं-बहनों का समूह देख गाड़ी रोककर उनसे भेंट की और सभी को रंगों के पावन पर्व होली की शुभकामनाएँ दी। व्यस्त दिनचर्या में जब भी पुराने परिचितों से मिलने का अवसर मिलता है तो मन भावविभोर हो जाता है।

इसके बाद सीएम धामी खटीमा स्थित अपने आवास नगरा तराई पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले अपनी माताजी के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लिया। उनके घर पर होल्यारों की टोली जमी हुई थी। सीएम धामी ने भी उनके साथ रंगोत्सव मनाया।

About divyauttarakhand.com

Check Also

84 दिन भूखे रहे… फिर भी इतिहास में गुम ! अब दिल्ली से उठी बड़ी मांग

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *