मियाला बाजार में रेलिंग गिरने से हादसा, घायल व्यक्ति की अस्पताल जाते समय मौत

टिहरी में नगर पंचायत चमियाला बाजार में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक दुकान की रेलिंग अचानक गिर गई। जिससे नीचे खड़े एक व्यक्ति को गंभीर चोट लग गई। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शाम 5:30 बजे के लगभग अचानक हुआ, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। रेलिंग गिरने से नीचे खड़े दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल पूरब सिंह (48) पुत्र हुकम सिंह ग्राम कोठगा केमर को सीएचसी बेलेश्वर अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी उसकी जान नहीं बच पाई।

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि रेलिंग गिरने से ईट आदि सामग्री पूरब सिंह के सर पर लगी। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। मृतक मजदूरी करता था।

जानकारी  के अनुसार दुकान की रेलिंग लंबे समय से जर्जर थी और अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ी। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में बने पुराने और कमजोर भवनों की तत्काल जांच की जाए। ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *