Breaking News

आईडीबीआई बैंक के जनरेटर में आग, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बची बड़ी घटना

ऋषिकेश रोड स्थित आईडीबीआई बैंक की डोईवाला शाखा के जनरेटर ने आग पकड़ ली। प्रथम दृष्टि माना जा रहा है कि समीप वर्ती दुकान में चल रहे वेल्डिंग के काम से निकली चिंगारियां से जनरेटर में आग लगी है।

सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोगों को आईडीबीआई बैंक के पीछे रखे जनरेटर में धुआं उठता दिखाई दिया। इससे पहले कुछ समझ में आता जनरेटर धू धू करके जलने लगा।

 

लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ देर बाद आग पर काबू भी पा लिया गया। घटना में बैंक को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।

 

बताया जा रहा है कि समीप ही एक दुकान में वेल्डिंग का काम हो रहा है जिससे चिंगारियां निकलकर जनरेटर तक पहुंची और आग लग गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद गोसाई ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर जांच की जा रही है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *