Breaking News

देहरादून के अधोईवाला बैंक कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का त्यौहार

देहरादून के अधोईवाला बैंक कॉलोनी में दुर्गा माता मंदिर में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ,जिसमें प्रातः 4:00 बजे से ही भक्तों का ताता लगा रहा और भक्तों की ओर से जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक क्षेत्र की महिलाओं ने भोले शंकर का कीर्तन किया। जिसमें राज ठाकुर ,सुषमा, रिचा खन्ना, कविता, पिंकी नेगी,लीला, राधा, गुड़ी, पूना थपलियाल, गीता, पटेला, अरोड़ा, उर्मिला जगपाल, मीना उनियाल, गीता कुक्कल,आदि महिलाओं की ओर से भाग लिया गया।

रामू की ओर से बहुत अच्छी ढोलक बजाई गई। शाम 5:00 बजे से 7.30 बजे तक मंदिर में स्थापित शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया, जिसमें मंदिर के मुख्य ट्रस्टी ठाकुर शेर सिंह सुनील गुप्ता सचिव रवि खन्ना,कोषाध्यक्ष आचार्य राजेश भट्ट जी ट्रस्टी, राजेंद्र बिष्ट, विशिष्ठ सदस्य, सुनील जोशी,अमीषा,आंशिक,  तनु,  लीला भंडारी व अन्य बहुत से लोगों की ओर से भाग लिया गया रुद्राभिषेक लगभग ढाई घंटे चला जिसमें सभी लोगों का कहना था कि उन्हें रुद्राभिषेक में बहुत ही आनंद आया और भक्ति में सराबोर रहे। सावन मास में भी इस मंदिर में पूरे एक महीने तक लगातार रुद्राभिषेक होता है जिसमें भी भारी संख्या में भक्तों का आवागमन रहता है व भक्त अपने आप को बहुत ही आनंदित महसूस करते हैं।

मंदिर के ट्रस्ट की ओर से अनेक सामाजिक त्योहारों का भी आयोजन बहुत धूमधाम से किया जाता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष और मुख्य ट्रस्टी ठाकुर शेर सिंह ने बताया कि इस मन्दिर में मूर्ति स्थापना अक्टूबर 1991 में हुई थी, तभी से मन्दिर समिति ने अनेकों सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया। समिति की ओर से एक बड़े हॉल का भी निर्माण करने का प्रस्ताव है समिति की ओर से समाज के इस कार्य में सहयोग हेतु दानदाताओं  को भी आमंत्रित करते है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

84 दिन भूखे रहे… फिर भी इतिहास में गुम ! अब दिल्ली से उठी बड़ी मांग

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *