Breaking News

डिजिटल अरेस्ट कर 47 लाख ठगने वाला मास्टरमाइंड आगरा से गिरफ्तार

मनी लांड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर नैनीताल के व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करने वाले सरगना को एसटीएफ ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित को फोनकर मनी लांड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर 18 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 47 लाख रुपये ठगे।

आरोपी ने आरबीआई और सीबीआई के नाम पर नोटिस भी भेजे। शुरुआती जांच में इस बैंक खाते में एक महीने में ही लाखों रुपये का लेनदेन सामने आया है। वहीं इस बैंक खाते के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में तीन मुकदमे दर्ज है।

एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि नैनीताल निवासी पीड़ित ने दिसंबर 2024 में शिकायत की थी। बताया कि व्हाट्सएप व स्काइप एप पर उन्हें अज्ञात नंबरों से फोन कर उनके आधार कार्ड पर जारी सिम से अवैध लेनदेन की बात कहकर मनी लांड्रिंग मामले में मुकदमा दर्ज होने का डर दिखाया गया। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट कर 47 लाख रुपये जमा कराए।इस मामले की जांच साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, कुमाऊं परिक्षेत्र को सौंपी गई। जांच के बाद एसटीएफ ने मास्टरमाइंड व मुख्य आरोपी अमन कुशवाहा निवासी थाना लोहामंडी, आगरा, उत्तर प्रदेश को चिह्नित किया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों ने कई जगह दबिश दी। इसके बाद आरोपी को कमिश्नरेट थाना लोहामंडी आगरा से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल, एक सिम कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया गया।

About divyauttarakhand.com

Check Also

मुख्य सचिव और ट्रस्ट के बीच बनी सहमति—शनिवार, 23 मई से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *