Breaking News

National Games: संकल्प से शिखर पर पहुंची उत्तराखंड की बेटियां, शालिनी ने मजाक बनाने वालों को रजत से दिया जवाब

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की बेटियों ने संकल्प से शिखर तक पहुंच कर दिखाया है। जूड़ो में उन्नति शर्मा ने जहां 35 दिन में हार का हिसाब बराबर कर राज्य को स्वर्ण पदक दिलाया। वहीं, शालिनी नेगी ने मजाक बनाने वालों को 10 किलोमीटर रेस वॉक में रजत पदक जीतकर जवाब दिया।

उत्तराखंड की बेटी उन्नति शर्मा के मुताबिक उसकी स्कूलिंग देहरादून के डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई है। जब वह मात्र 11 साल की थी तभी से व्यायाम शिक्षक ने उसे इस खेल से जुड़ने की सलाह दी। इसमें खेल की शुरुआत की तो उसकी रुचि बढ़ने लगी। मेडल आए तो परिजनों ने भी प्रोत्साहित किया, लेकिन इसी साल चार से सात जनवरी को नई दिल्ली में हुई जूड़ो की सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में वह मध्य प्रदेश की हिमांशी टोकस से हार गई थी। उसने तभी संकल्प लिया कि राष्ट्रीय खेलों में उसे गोल्ड लाना है।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को जूडो में उसका मुकाबला एक बार फिर मध्य प्रदेश की उसी हिमांशी टोकस से हुआ जिससे 35 दिन पहले वह नई दिल्ली में हार गई थी, लेकिन मंगलवार को हुए जूड़ों के 63 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में उसने हार का हिसाब बराबर कर दिया। उसने बताया कि उसका अगला लक्ष्य इसी साल अप्रैल में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित होकर देश के लिए मेडल लाने का है।

मणिपुर की वाई बाला देवी के रिकाॅर्ड तो तोड़ा

उत्तराखंड की बेटी शालिनी नेगी ने महिला वर्ग की 10 किलोमीटर की रेस वॉक में न सिर्फ उत्तराखंड के लिए रजत पदक जीता बल्कि वर्ष 2023 में बने

मणिपुर की वाई बाला देवी के बनाए 51 मिनट 56 सेकंड के रिकार्ड को भी तोड़ा।

About divyauttarakhand.com

Check Also

Pahalgam Terror Attack: दून घाटी का कश्मीर से मोहभंग, पर्यटकों में बुकिंग कैंसिल करने की बेचैनी

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से दून घाटी भी दहशत में है। ग्रीष्मकालीन पर्यटन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *