National Games: उत्तराखंड ने जीता दूसरा गोल्ड, रीना सेन ने केनाय सलालम प्रतियोगिता में अपने नाम किया सोना

नेशनल गेम्स में आज उत्तराखंड ने दूसरा गोल्ड जीता है। ऋषिकेश के फूलचट्टी में आयोजित महिला केनाय सलालम सी-1 प्रतियोगिता में रीना सेन ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड जीता। उत्तराखंड सरकार द्वारा रीना सेन को 12 लाख की राशि पुरस्कार दी जाएगी। किसी भी राष्ट्रीय खेल में किसी भी राज्य की ओर से दी जाने वाली यह सबसे अधिक राशि है।

इसके अलावा सी-1 केनाय ओपन सलालम प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की पल्लवी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं आंध्र प्रदेश की चेतना भगवती ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *