Breaking News

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा: मथुरा से सामान लेकर उत्तरकाशी जा रहा पिकअप वाहन खाई में गिरा, दो लोग घायल

ऋषिकेश -गंगोत्री हाइवे पर गुरुवार को हादसा हो गया। मथुरा से उत्तरकाशी जा रहा पिकअप वाहन गोटीगाड़ के पास खाई में गिर गया। इस दौरान दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पिकप वाहन संख्या(UP75 BT 4777) मथुरा वृन्दावन से सूर श्याम गौशाला  सैज उत्तरकाशी  सामान लेकर जा रहा था। सुबह जैसे ही पिकअप वाहन  कोटी गाड़ के मोड़ पर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

थानाध्यक्ष छाम सुखपाल  सिंह मान ने बताया कि वाहन चालक अशोक (45) पुत्र बसन्त सिंह निवासी ग्राम बहज थाना डीग जनपद भरतपुर राजस्थान  व वीरपाल (36) पुत्र उदय सिंह निवासी भगवानपुरा गोवर्धन मथुरा उत्तर प्रदेश घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना छाम पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र छाम पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

84 दिन भूखे रहे… फिर भी इतिहास में गुम ! अब दिल्ली से उठी बड़ी मांग

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *