Breaking News

रिलायंस ज्वेल्स डकैतीकांड का मुख्य आरोपी राहुल चौंधा गिरफ्तार, हरियाणा से लाई गई पुलिस टीम

रिलायंस ज्वेल्स डकैतीकांड में फरार चल रहे दो लाख रुपये के इनामी बदमाश राहुल चौंधा को पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। राहुल चौंधा पर एक लाख रुपये का इनाम उत्तराखंड पुलिस और एक लाख रुपये का बिहार पुलिस ने घोषित किया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नौ नवंबर 2023 को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में सशस्त्र बदमाशों ने 14 करोड़ रुपये से अधिक की डकैती डाली थी
इसके बाद विभिन्न राज्यों से 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें राहुल चौंधा नाम का बदमाश तब से फरार चल रहा था। इस बीच पुलिस को उसके कुरुक्षेत्र में होने का पता चला। तत्काल वहां के लिए टीम रवाना की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राहुल ने पश्चिम बंगाल, बिहार आदि में डकैती की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

बनबसा के मझगांव में हाथी का आतंक: आधी रात घरों पर बोला धावा, ग्रामीणों में दहशत

बनबसा में बीती रात्रि एक हाथी ने मझगांव के तीन घरों में आतंक मचा एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *