Breaking News

देहरादून में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारी बारिश के बीच उमड़ा युवाओं का हुजूम

कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छात्रों से संवाद करने देहरादून पहुंचे। बन्नू इंटर कॉलेज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिथौरागढ़ निवासी बेरोजगार युवक मनोज कुमार अपने गले में अपनी शैक्षणिक डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा।

लगातार बारिश के बावजूद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और राहुल गांधी से अपनी बात रखने की उम्मीद जताई। युवक का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी शामिल हुए।

भारी बारिश के बावजूद युवाओं का जोश हाई दिखा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद के लिए देहरादून पहुंच हैं।

Rahul Gandhi Dehradun Visit Unemployed Youth Wears Academic Degrees Around Neck at Chhatron Ki Goonj Event

एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता रहे दिवंगत अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी और हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया।

Rahul Gandhi Dehradun Visit Unemployed Youth Wears Academic Degrees Around Neck at Chhatron Ki Goonj Event

अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे और पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे। कांग्रेस ने उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

About divyauttarakhand.com

Check Also

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *