Breaking News

चारधाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 12 और 13 मई के लिए प्रदेश के कई हिस्सों, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बारिश के अलर्ट को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 12 और 13 मई को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें और यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा करें।

उन्होंने यात्रियों से प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की, ताकि यात्रा सुरक्षित बनी रहे।

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी संबंधित विभागों को जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

चारधाम यात्रा के दौरान लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में बारिश और भूस्खलन यात्रा मार्गों पर परेशानी बढ़ा सकते हैं। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न पड़ावों पर टीमें तैनात की हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

About divyauttarakhand.com

Check Also

84 दिन भूखे रहे… फिर भी इतिहास में गुम ! अब दिल्ली से उठी बड़ी मांग

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *