Breaking News

रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा: कांग्रेस नेता विजय सारस्वत को ईडी का समन

प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत को समन जारी किया है। करोड़ों रुपये के रजिस्ट्री फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने 21 फरवरी को कार्यालय बुलाया है। जिसे मामले में ईडी ने उन्हें समन जारी किया है वह क्लेमेनटाउन में जमीन 4.55 करोड़ रुपये की जमीन धोखाधड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जांच में विजय सारस्वत का नाम भी सामने आया है। रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपी शामिल समीर कामयाब और बाबर हुमायूं के साथ सारस्वत का नाम जुड़ा पाया गया है। जांच में कुछ ऐसे दस्तावेज ईडी अधिकारियों के हाथ लगे हैं, जिनमें विजय सारस्वत का नाम भी जुड़ रहा है।

 

 

बता दें कि रजिस्ट्री फर्जीवाड़े का मामला जुलाई 2023 में प्रकाश में आया था। इसमें पता चला कि कुछ नामी अधिवक्ताओं ने प्रापर्टी डीलरों और भूमाफिया से मिलकरृ सब रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकार्ड रूम में घुसपैठ कर रजिस्ट्रियों के रिकॉर्ड बदल दिए हैं। साथ ही कलेक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखागार से रिकॉर्ड भी गायब किए गए हैं। इस काम में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के कुछ कार्मिकों ने भी फर्जीवाड़े में मदद की।
ईडी ने तैयार की है सवालों की फेहरिस्त

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मामले से जुड़ी जांच के लिए ईडी ने सारस्वत के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है। इसमें उनसे रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपियों में शामिल समीर कामयाब और हुमायूं परवेज के साथ कनेक्शन पर भी सवाल किए जाएंगे।

 

बताया जा रहा है कि अगस्त 2024 में आरोपियों के ठिकाने में छापेमारी के दौरान ईडी ने संपत्ति और मनी ट्रेल के जो दस्तावेज कब्जे में लिए थे, उनकी जांच में विजय सारस्वत का नाम सामने आया है। कांग्रेस नेता का नाम रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपियों के साथ कैसे जुड़ा इसकी जांच होगी।

About divyauttarakhand.com

Check Also

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अहम भूमिका निभाएंगे BLA: BJP ने बनाई रणनीति

प्रदेश में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के शुरू होने से पहले 31 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *