Breaking News

द्वितीय केदार मदमहेश्वर के 21 और तुंगनाथ के दो मई को खुलेंगे कपाट

द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे। पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पंचांग गणना से तिथि तय हुई। वहीं दो मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के मंदिर के कपाट खुलेंगे।

सोमवार को बैसाखी के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि भी तय की गई। दो मई को श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे।

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह 9 बजे से द्वितीय केदार मद्महेश्वर की पूजा शुरू हुई। आचार्यगणों की ओर से कपाट खुलने की तिथि के लिए पंचांग गणना की। कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित करने के बाद दोपहर को मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों को पुष्परथ पर विराजमान किया जाएगा।

दूसरी तरफ तृतीय केदार तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में पंचपुरोहितों की ओर से पंचांग गणना के आधार पर तृतीय केदार के कपाट खुलने की तिथि दो मई तय की जाएगी।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *