Breaking News

स्पाइसजेट की देहरादून एयरपोर्ट पर वापसी, टिकट बिक्री भी शुरू

विमानन कंपनी स्पाइसजेट करीब ढाई साल बाद देहरादून एयरपोर्ट पर फिर से वापसी करने जा रहा है। कंपनी 30 मार्च से देहरादून से कुल चार शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित करेगी। स्पाइसजेट ने टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी है।

देहरादून एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट ने 19 जुलाई से अपनी दिल्ली की उड़ानें शुरू की थी। बाद में 29 अक्तूबर 2022 से स्पाइसजेट ने अपनी सभी उड़ानों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था। अब करीब ढाई साल बाद दोबारा वापसी करते हुए स्पाइसजेट दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और बंगलूरू के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रही है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *