Breaking News

हल्द्वानी से लापता छात्र का चल गया पता, इस हाल में दिल्‍ली में मिला

हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) का छात्र 20 मार्च को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। छात्र की स्कूटी व कापी-किताबें गोरापड़ाव बाईपास के जंगल में जली मिली थी। तब से पुलिस व एसओजी उसकी तलाश कर रही थी।

स्वजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा छात्र

शनिवार देर रात पुलिस ने छात्र को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र ने स्कूटी व किताबें खुद फूंकी। छात्र को आज स्वजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा। टीपीनगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी महादेव एनक्लेब वार्ड नंबर 56 निवासी योगेश मिश्रा शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। उनका 15 वर्षीय इकलौता बेटा यथार्थ मिश्रा दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा नवीं का छात्र है। यथार्थ की परीक्षाएं चल रही हैं।

छात्र के घर नहीं पहुंचने पर पुलिस को दी सूचना

गुरुवार को छात्र घर से स्कूल के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। घर नहीं पहुंचने पर स्वजन को चिंता हुई और अपने स्तर से तलाशी शुरू कर दी। पुलिस को सूचना दी गई।

जंगल के किनारे जली मिली थीं छात्र की स्कूटी और किताबें

पुलिस ने कंट्रोल रूम में लगे फुटेज खंगाले। जिसमें छात्र गोरापड़ाव बाईपास के जंगल की ओर जाता दिखा। देर रात स्वजन और पुलिस इस क्षेत्र में पहुंची तो जंगल के किनारे छात्र की स्कूटी और कापी किताबें जली मिली थीं। जंगल की खाक छानने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के मदद से छात्र की तलाश शुरू की।

About divyauttarakhand.com

Check Also

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अहम भूमिका निभाएंगे BLA: BJP ने बनाई रणनीति

प्रदेश में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के शुरू होने से पहले 31 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *