ग्रीष्मकालीन पर्यटन बना दून की हवा के लिए ज़हर

ग्रीष्मकालीन अवकाश ने दून की आबोहवा को बीमार कर दिया है। खासकर वीकेंड के दिनों में दूनघाटी पहुंच रहे हजारों वाहनों से निकल रहे धुएं में शामिल कार्बन मोनो ऑक्साइड व पीएम-10 चुनौती बन गए हैं। दून में पर्यटक वाहनों की बढ़ती संख्या से पीएम-10 व कार्बन मोनो ऑक्साइड का स्तर पहले ही मानक को पार कर रहा है

गर्मी की छुटि़्टयों में हवा में यह दोनों तत्व और अधिक बढ़ गए हैं। सप्ताहांत में तो वायुमंडल में तैरते कार्बन की परत सेहत के लिए भी खतरा बन रही है। दून में वाहनों की बढ़ती संख्या यहां की आबोहवा को बीमार कर रही है। हाल ही में परिवहन विभाग ने वायु प्रदूषण फैलाने वाले 676 वाहनों से करीब दो करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला।

वायु प्रदूषण पहले से अधिक

इन वाहनों की जांच में सामने आया कि अधिकांश वाहनों के धुएं से कार्बन मोनो ऑक्साइड, पीएम-10, कार्बन डाइऑक्साइड, बिना जले हाइड्रोकार्बन, नाइट्रोजन ऑक्साइड, सीसा जैसे जहरीले तत्वों का स्तर वायुमंडल में बढ़ रहा है।

 

कुछ महीनों की पड़ताल में मालूम चला कि अवकाश के दौरान दून में वाहनों की संख्या बढ़ने से वायु प्रदूषण पहले से अधिक हो गया है। वीकेंड में शामिल शनिवार व रविवार को तो प्रदूषण का स्तर सप्ताह के अन्य दिनों का रिकार्ड तोड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *