Breaking News

रुड़की के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

रुड़की। रुड़की के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव केंद्र के शौचालय में मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष (37) को करीब तीन महीने पहले नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात केंद्र संचालक ने शौचालय में उसका शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई।

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती किसी मरीज ने ही वारदात को अंजाम दिया हो सकता है।

एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नशा मुक्ति केंद्र संचालक और वहां मौजूद अन्य मरीजों से पूछताछ की जा रही है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार समेत पांच की मौत

नैनीताल जिले के भवाली-सेनिटोरियम रोड पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे उत्तराखंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *