पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी की ब्रेन सर्जरी के बाद हालत स्थिर, जल्द ही होंगे डिस्चार्ज

लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) की ब्रेन सर्जरी हुई। सीएमआई अस्पताल के डॉक्टरों की टीम की ओर से सफल ब्रेन सर्जरी के बाद खंडूड़ी आईसीयू से बाहर आ गए हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर बीसी खंडूड़ी का कुशलक्षेम जाना। न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सोमवार को पूर्व सीएम खंडूड़ी की ब्रेन सर्जरी की। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और वे जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आएंगे।

मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंच कर खंडूड़ी से हाल चाल जाना। डॉक्टरों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया, बाबा सिद्धबलि और प्रदेशवासियों के आशीर्वाद से पिता बीसी खंडूड़ी आईसीयू से बाहर आ गए हैं। अभी तक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *