Breaking News

उत्तराखंड के जवानों पर देश को गर्व, CM धामी ने कही दिल छू लेने वाली बात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा।

ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सेना के साहस, समर्पण और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की ताकत के कारण दुश्मन भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पूरा देश सो रहा था, तब भारतीय सेनाओं ने मात्र 22 मिनट में पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की अत्याधुनिक वायु सुरक्षा प्रणाली ने दुश्मन के हमलों को पूरी तरह नाकाम कर दिया और एक भी मिसाइल भारतीय जमीन पर नहीं गिरने दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम के चलते पाकिस्तान को चार दिन के भीतर युद्धविराम के लिए मजबूर होना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि भारत के स्वदेशी हथियार दुनिया के किसी भी हथियार से कम नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का सेना से गहरा भावनात्मक रिश्ता है…क्योंकि राज्य के लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना में सेवा देता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के साथ सेना को आधुनिक तकनीक और हथियारों से मजबूत बना रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में भारत के रक्षा निर्यात में 38 गुना बढ़ोतरी हुई है और देश अब 80 से अधिक देशों को रक्षा उपकरण उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित में कई फैसले लिए गए हैं। राज्य सरकार ने शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाई है। वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों की सम्मान राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सैनिक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया गया है। साथ ही नौकरी आवेदन की समय सीमा दो साल से बढ़ाकर पांच साल कर दी गई है। पूर्व सैनिकों और वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *