Breaking News

उत्तराखंड हज यात्रियों को तीसरी किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल, 2025

हज के लिए चयनित यात्रियों को तीसरी किस्त तीन अप्रैल तक जमा कराना अनिवार्य किया गया है। साथ ही कुर्बानी के लिए हां का विकल्प चुनने वाले हाजियों को 16600 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। वहीं लखनऊ इबारकेशन जाने हजयात्रियों को भी 16600 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

उत्तराखंड हज अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीशम ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि चयनित हज आवेदकों को तीसरी किस्त 71700 रुपये जमा कराने के लिए तीन अप्रैल 2025 की तारीख निर्धारित की गई है। इस तिथि तक हर हज यात्री को किस्त जमा कराना अनिवार्य है। इसके अलावा कुर्बानी के लिए हां का विकल्प चुनने वाले हज आवेदकों को 16600 के अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा।

वहीं लखनऊ इबारकेशन से हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को 81650 रुपए जमा करने होंगे। वहीं कुर्बानी के लिए उनको भी 16600 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि तीसरी किस्त को ऑनलाइन या भारतीय स्टेट बैंक व यूनियन बैंक में जमा कराना और उसकी पे स्लिप को उत्तराखंड हज समिति हज हाउस कलियर में जमा कराना अनिवार्य है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अहम भूमिका निभाएंगे BLA: BJP ने बनाई रणनीति

प्रदेश में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के शुरू होने से पहले 31 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *