Breaking News

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भीषण बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. साथ ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल रही है. देहरादून मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार जताए हैं. मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई स्थानों व शेष अन्य जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. जबकि नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ बारिश होने का अंदेशा जताया गया है. वहीं तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना जताई गई है. मैदानी जनपदों में भी कहीं-कहीं गरज और आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती हैं. तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने का अंदेशा जताया गया है.

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है. राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश गरज और चमक के साथ हो सकती है.तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने का अंदेशा जताया गया है. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C व 22°C के लगभग रहने की संभावना है. बता दें कि उत्तराखंड में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश के हिल स्टेशनों में बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *