Breaking News

Uttarakhand: गड्ढे न भरने में संस्था के तीन अधिकारियों पर मुकदमा, हरिद्वार रोड पर चल रहा निर्माण कार्य

हरिद्वार रोड पर चल रहे निर्माण कार्य में सड़क खोदकर गड्ढों को न भरने के आरोप में पुलिस ने संस्था के तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नेहरू कॉलोनी एसओ संजीत कुमार ने बताया कि बुधवार को उप निरीक्षक सुनील नेगी जोगीवाला से भ्रमण पर निकले थे।

इस दौरान हरिद्वार रोड पर एक अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के आधे से अधिक भाग पर खोदाई की गई थी। इससे यातायात बाधित हो रहा है। मौके पर पूछताछ में पता चला कि इस कार्य के लिए भुगान प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर अनवर, सहायक अभियंता अनिल सिंह रावत और जेई सौरभ बिष्ट कार्य कर रहे हैं।

इन्हें पहले भी कई बार काम के दौरान यातायात अवरुद्ध न करने और अनुमति की शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों ने न तो आदेश का पालन किया और न ही गड्ढों को भरा। इसके बाद पुलिस ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

बनबसा के मझगांव में हाथी का आतंक: आधी रात घरों पर बोला धावा, ग्रामीणों में दहशत

बनबसा में बीती रात्रि एक हाथी ने मझगांव के तीन घरों में आतंक मचा एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *