Breaking News

ऋषिकेश में बड़ा हादसा, राफ्ट पलटने से पर्यटक की मौत – 

ऋषिकेश। टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें देहरादून निवासी एक युवक की मौत हो गई। शिवपुरी से शुरू हुई राफ्टिंग के दौरान गरुड़ चट्टी पुल के पास राफ्ट अचानक पलट गई, जिससे सवार पर्यटक गंगा में बहने लगे। हादसे में देहरादून के पटेल नगर निवासी सागर नेगी की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सागर नेगी अपने दोस्तों के साथ राफ्टिंग के लिए शिवपुरी पहुंचे थे। राफ्टिंग जैसे ही गरुड़ चट्टी पुल के पास पहुंची, तेज बहाव के चलते अचानक पलट गई। राफ्ट में सवार सभी पर्यटक पानी में गिर गए। गाइड ने तत्परता दिखाते हुए एक-एक कर सभी को राफ्ट पर चढ़ाया, लेकिन इस दौरान सागर नेगी बेहोश हो गए।बेहोशी की हालत में सागर को गंगा किनारे लाया गया, और तत्परता से एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुनिकीरेती थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

तपोवन चौकी प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि पर्यटक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है।

 

About divyauttarakhand.com

Check Also

84 दिन भूखे रहे… फिर भी इतिहास में गुम ! अब दिल्ली से उठी बड़ी मांग

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *