Breaking News

Uttarakhand: उत्तराखंड की अहम भूमिका: 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में सहयोग

साल 2027 में मेघालय में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों और ओलंपिक की तैयारियों में उत्तराखंड अहम भूमिका निभाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्य सात और आठ मार्च को हैदराबाद में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की मौजूदगी में होने वाले मंथन शिविर में उत्तराखंड की खेल तैयारियों पर प्रजेंटेशन देने वाली हैं। इस शिविर में विभिन्न राज्यों के खेल मंत्री, पूर्व ओलंपियन और कोच भी भाग लेंगे।

खेल मंत्री ने मंगलवार को विधानसभा भवन में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, जहां शिविर में उत्तराखंड की खेल तैयारी पर चर्चा की गई। रेखा आर्य ने बताया कि इस अवसर पर वे 38वें राष्ट्रीय खेलों की सफलता को लेकर अपने अनुभव भी साझा करेंगी। शिविर में साल 2028 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियों पर भी मंथन किया जाएगा।

2027 के राष्ट्रीय खेलों के लिए रणनीति बनाने के निर्देश

समीक्षा बैठक में खेल मंत्री ने प्रेजेंटेशन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। उन्होंने खेल अधिकारियों को साल 2027 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को अभी से तैयार करने की रणनीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण हैं, वे खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए उपलब्ध होने चाहिए। बैठक के दौरान स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा भी की गई। खेल मंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी को यूजीसी समेत अन्य संस्थाओं से मान्यता की जरूरत होगी, उसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *