Uttarakhand Weather News: दो दिन से मौसम साफ, लेकिन एक बार फिर बदलने के आसार,

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है। हालांकि पिछले दो दिन से मौसम साफ है, लेकिन फरवरी के अंत में एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम के बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 26 और 27 फरवरी को प्रदेश में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में मौसम परिवर्तन हो रहा है, और ठंडी हवाओं के बढ़ने से तापमान में गिरावट आ रही है। 26 फरवरी को देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस बदलाव को लेकर 26 और 27 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आमतौर पर देखी जाती है, जहां पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलता है।

26 व 27 फरवरी को प्रदेश में बारिश

27 फरवरी को बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ पूरे प्रदेश भर में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, 26 व 27 फरवरी को प्रदेश में बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में होने वाली बर्फबारी का सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। हालांकि 28 फरवरी से मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *