Breaking News

उत्तराखंड पहली बार 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी करेगा, तैयारियां जोरों पर

खेल विभाग और एसोसिएशनों के सामने मेजबान टीम के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की चुनौती है। इसके लिए उनकी ओर से विभिन्न स्तरों पर तैयारी चल रही है
उत्तराखंड पहली बार 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। सरकार की खेलों को जहां भव्य रूप दिए जाने की तैयारी है, वहीं हॉकी, रेसलिंग, ताइक्वांडो, हैंडबाल सहित कई खेलों में राष्ट्रीय खेल शुरू होने के बावजूद प्रशिक्षण जारी रहेगा। खेल विभाग और खेल एसोसिएशनों की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
राष्ट्रीय खेलों में खेल विभाग और एसोसिएशनों के सामने मेजबान टीम के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की चुनौती है। इसके लिए उनकी ओर से विभिन्न स्तरों पर तैयारी चल रही है। विभाग और खेल एसोसिएशनों का कहना है कि राज्य के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक पदक जीत सकें, इसके लिए राष्ट्रीय खेल शुरू होने के बावजूद इस तिथि के बाद जो भी खेल होने हैं, उनके लिए खिलाड़ियों का प्रशिक्षण जारी रहेगा।
उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव केजेएस कलसी बताते हैं कि खिलाड़ियों को तब तक प्रशिक्षण दिया जाता रहेगा। जब तक संबंधित खेल शुरू होने में दो से तीन दिन बचे हों। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डीके सिंह बताते हैं कि इस निर्णय से हमारे खिलाड़ियों को तैयारी का समय मिल सकेगा। खेल एसोसिएशनों के मुताबिक फुटबाल, ताइक्वांडो, फेंसिंग, मॉडर्न पेंटाथलॉन, साइकिलिंग, हैंडबाल सहित कई प्रतियोगिताएं फरवरी में होनी हैं।

 

  • “उत्तराखंड पहली बार 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी करेगा, तैयारियां जोरों पर”

  • “खेल विभाग और एसोसिएशनों का लक्ष्य: राष्ट्रीय खेलों में मेज़बान टीम का शानदार प्रदर्शन”

  • “राष्ट्रीय खेलों के बावजूद खिलाड़ियों का प्रशिक्षण जारी, उत्तराखंड की तैयारियां तेज”

  • “उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी, खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी में जुटे एसोसिएशन्स”

  • “28 जनवरी से शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीम के प्रदर्शन पर फोकस”

  • “खेल एसोसिएशनों ने जारी रखा खिलाड़ियों का प्रशिक्षण, राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद”

  • “राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों को तैयारी का अतिरिक्त समय मिलेगा”

  • “उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन और अन्य खेल संघों ने जारी रखा प्रशिक्षण, राष्ट्रीय खेलों के लिए”

  • “राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों की तैयारी जारी”

  • “उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी में खिलाड़ियों की तैयारी को लेकर खेल विभाग गंभीर

About divyauttarakhand.com

Check Also

84 दिन भूखे रहे… फिर भी इतिहास में गुम ! अब दिल्ली से उठी बड़ी मांग

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *