Breaking News

युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब का देहरादून में भव्य स्वागत

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब आज देहरादून पहुंचे। सुबह देहरादून एयरपोर्ट पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि चिब सुबह करीब आठ बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे। वह देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश, जिला व विधानसभा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल भी मौजूद रहेंगे।

इस बैठक के बाद उत्तराखंड एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रतिभाग करने के लिये एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्य्क्ष वरुण चौधरी भी देहरादून पहुंच रहे हैं ।

About divyauttarakhand.com

Check Also

84 दिन भूखे रहे… फिर भी इतिहास में गुम ! अब दिल्ली से उठी बड़ी मांग

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *