Breaking News

खेल मंत्री ने कहा कि  यह अक्षम घटना है और आरोपी कोच ने अपने पेशे को कलंकित किया है। कहा, तत्काल प्रभाव से आरोपी कोच की संविदा नियुक्ति खत्म कर दी गई है।

हरिद्वार के रोशनाबाद में नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म के आरोपी कोच की सेवा समाप्त कर दी गई है। इतना ही नहीं उसे जारी सर्टिफिकेट भी निरस्त कराने की अनुशंसा की गई है। सोमवार देर शाम खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार पहुंचीं। उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।कहा, यह अक्षम घटना है और आरोपी कोच ने अपने पेशे को कलंकित किया है। कहा, तत्काल प्रभाव से आरोपी कोच की संविदा नियुक्ति खत्म कर दी गई है। इसके अलावा विभाग प्राधिकरण को एक पत्र भेजकर आरोपी कोच को कई संस्था से जारी कोचिंग सर्टिफिकेट आदि भी निरस्त करने का अनुरोध किया जा रहा है।

कहा, आरोपी के खिलाफ एक सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिससे भविष्य में देश में कहीं भी उसे बतौर कोच काम न मिल सके। खेल मंत्री ने मामले की जांच कर रही पुलिस टीम से फॉरेंसिक व अन्य सभी तरह के साक्ष्य एकत्र कर आरोपी के खिलाफ मजबूत केस तैयार करने के निर्देश भी दिए

कहा, देवभूमि में इस तरह के जघन्य अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए मजबूत पैरवी और पीड़िता को न्याय दिलाने का भी आश्वासन परिजनों को दिया। कहा, जीरो टॉलरेंस के साथ उत्तराखंड खेल मंत्रालय और सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ है।

  • “नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी कोच की सेवा समाप्त, खेल मंत्री ने लिया कड़ा एक्शन”

  • “खेल मंत्री ने आरोपी कोच की संविदा समाप्त की, सर्टिफिकेट निरस्त करने की अनुशंसा”

  • “उत्तराखंड में नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म, आरोपी कोच की नौकरी खत्म”

  • “हरिद्वार में कोच द्वारा दुष्कर्म की घटना, आरोपी को सख्त सजा दिलाने का खेल मंत्री ने किया वादा”

  • “खेल मंत्री ने आरोपी कोच को बर्खास्त किया, पीड़िता को न्याय दिलाने का किया भरोसा”

  • “देवभूमि में जघन्य अपराध के लिए नहीं कोई जगह, आरोपी कोच के खिलाफ कड़ी कार्रवाई”

  • “नाबालिग से दुष्कर्म मामले में खेल मंत्री ने आरोपी कोच की नौकरी खत्म करने की घोषणा की”

  • “खेल मंत्री ने पीड़िता और परिवार से मुलाकात कर न्याय का किया आश्वासन”

  • “दुष्कर्म के आरोपी कोच का सर्टिफिकेट और नौकरी दोनों रद्द, खेल मंत्री का कड़ा कदम”

  • “उत्तराखंड में आरोपी कोच के खिलाफ सख्त कदम, भविष्य में कोचिंग कार्य से रोका जाएगा

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *