तीन बदमाशों ने देर रात एक घर में घुसने के लिए खुद को पुलिस वाले बताते हुए काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। परिवार के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने छत पर आकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान आवाजें सुनकर तीनों बदमाश फरार हो गए। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी अर्जुन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब दस दिन बाद उसकी बहन की शादी होने वाली है। घर में शादी के लिए जेवर और पैसा रखा है। रविवार की रात करीब एक बजे किसी ने उनके घर का दरवाजा जोर से खटखटाया।
इस पर उसकी मां की आंख खुल गई। मां ने दरवाजा खटखटाने वाले से नाम और पता पूछा। इस पर आवाज आई की कि वह पुलिस वाले हैं और किसी काम से आए हैं। इसलिए दरवाजा खोल दें। शक होने पर मां छत पर गई तो तीन नकाबपोश बदमाश घर के बाहर खड़े थे।
इस पर मां ने शोर मचाया तो तीनों फरार हो गए। इसके बाद मां ने परिवार के अन्य लोगों को जगाया। इस पर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो तीनों बदमाश कैद हो गए। अर्जुन ने शक जताया है कि बदमाश घर में वारदात को अंजाम देने आए थे। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि फुटेज के आधार पर तीनों की पहचान की जा रही है।
-
“नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस बनकर घर में घुसने की कोशिश की, शोर मचाने पर फरार”
-
“शादी के घर में चोरी की कोशिश, नकाबपोश बदमाशों ने खुद को बताया पुलिस”
-
“पुलिस वाले बनकर घर में घुसने आए तीन बदमाश, शोर मचाने पर भागे”
-
“फुटेज में कैद हुए चोरी करने आए बदमाश, पुलिस ने शुरू की पहचान प्रक्रिया”
-
“शादी के लिए रखे जेवर चुराने आए बदमाश, परिवार के शोर से फरार”
-
“सिविल लाइंस में पुलिस बनकर घर में घुसने की कोशिश, बदमाशों की पहचान की जा रही”
-
“नकाबपोश बदमाशों की चोरी की कोशिश नाकाम, सीसीटीवी फुटेज में पहचान”
-
“घर में चोरी करने पहुंचे बदमाश, परिवार ने की शोर मचाकर उनकी योजना विफल”
-
“शादी के घर में हुई चोरी की कोशिश, पुलिस ने बदमाशों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की”
-
“चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाश, सीसीटीवी फुटेज से जांच तेज”

