Breaking News

देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 307 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 243 चिकित्सा अधिकारी, 42 फार्मासिस्ट और उद्यान विभाग के 22 प्रयोगशाला सहायक एवं मशरूम पर्यवेक्षक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं…बल्कि प्रदेश की जनता की सेवा का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में अब तक 62 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं और करीब 12 लाख मरीजों का कैशलेस इलाज हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य में 5 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं…जबकि 2 मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं। साथ ही नर्सिंग कॉलेजों और टेलीमेडिसिन सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में भी सरकार नई योजनाओं पर काम कर रही है। कीवी, ड्रैगन फ्रूट, मशरूम और मधुमक्खी पालन जैसी योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में भर्ती प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता से की जा रही हैं और साढ़े चार वर्षों में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

About divyauttarakhand.com

Check Also

नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार समेत पांच की मौत

नैनीताल जिले के भवाली-सेनिटोरियम रोड पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे उत्तराखंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *