Breaking News

उत्तराखंड में पहली बार हलाला केस दर्ज, पति समेत 8 लोगों पर बड़ा एक्शन

रुड़की। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू होने के बाद हलाला का पहला मामला दर्ज किया गया है। हरिद्वार जिले के रुड़की में महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मामला बुग्गावाला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पहले मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान महिला और उसके परिवार ने तीन तलाक और हलाला का आरोप भी लगाया।

मामले में पति दानिश, ससुर सईद, जेठ मोहम्मद अरसद, देवर परवेज और जावेद, सास गुलशाना, ननद सलमा और ननदोई फैजान को आरोपी बनाया गया है।

शुरुआत में केवल दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था…लेकिन जांच के बाद पुलिस ने यूसीसी के तहत भी धाराएं बढ़ा दी हैं।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जांच में हलाला की पुष्टि होने के बाद यूसीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में आरोप पत्र भी अदालत में दाखिल कर दिया है।

 

About divyauttarakhand.com

Check Also

84 दिन भूखे रहे… फिर भी इतिहास में गुम ! अब दिल्ली से उठी बड़ी मांग

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *