Chardham Yatra- मंदिर समिति ने आठ भाषाओं में जारी किया चारधाम यात्रा का ब्रॉशर

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने देश-विदेश की आठ भाषाओं में यात्रा ब्रॉशर व कैलेंडर का प्रकाशन किया है, समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा की व्यापक तैयारियां चल रही हैं।

ब्रॉशर से तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित पंच बदरी, पंच केदार और बदरीनाथ धाम के अधीनस्थ मंदिरों की जानकारी मिलेगी साथ ही शीतकालीन यात्रा स्थलों की भी जानकारी दी गई है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन तथा सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के निर्देश पर हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली, मराठी, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम आदि भाषाओं में ब्रॉशर का प्रकाशन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *