Breaking News

देहरादून पहुंचे धोनी, ऋषभ पंत की बहन की शादी में होंगे शामिल

क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी व अन्य लोगों के साथ देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। यहां से वह मसूरी के लिए रवाना हुए।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे धोनी विशेष चार्टर्ड विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचते ही उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। हालांकि धोनी ने किसी से भी कोई बात नहीं की।

जिसके बाद वह ब्लैक रंग की कार में बैठकर रवाना हो गए। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार अभी कुछ और क्रिकेटरों के भी एयरपोर्ट पहुंचने की संभावनाएं हैं। जहां से सभी लोग मसूरी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।

About divyauttarakhand.com

Check Also

मुख्य सचिव और ट्रस्ट के बीच बनी सहमति—शनिवार, 23 मई से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *