उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार को एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। सुनकुंडी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ पलट गई। बस में 30 यात्री सवार थे। बस को गिरता देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। उनका उपचार चल रहा है। वहीं, अन्य यात्री सुरक्षित हैं।जानकारी के अनुसार, बस संख्या(UK 7 PA 4177) सुबह जखोल से देहरादून जा रही थी। इसी बीच बस सुनकुंडी गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे की ओर उतर गई। गनीमत रही कि बस नीचे बने चबूतरे पर अटक गई।
Check Also
मुख्य सचिव और ट्रस्ट के बीच बनी सहमति—शनिवार, 23 मई से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र …