Breaking News

कैंसर पीड़ित परिवार के लिए मसीहा बने डीएम

देहरादून: देहरादून में जिला प्रशासन ने एक कैंसर पीड़ित परिवार की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है। रायपुर क्षेत्र की रहने वाली संध्या रमोला ने जिलाधिकारी सविन बंसल से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी।

संध्या के पति गले के कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। लगातार इलाज और कीमोथेरेपी के कारण वह काम करने में असमर्थ हो गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी।

परिवार पर करीब 71 हजार रुपये का बैंक ऋण भी बकाया था। बैंक की ओर से लगातार नोटिस और किश्त जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था…जिससे परिवार मानसिक तनाव में था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से पूरा 71 हजार रुपये का ऋण जमा कराया और परिवार को कर्ज से राहत दिलाई। इसके साथ ही रायफल क्लब मद से 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी दी गई।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार जरूरतमंद और संकट में फंसे परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

प्रशासन की इस पहल को मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *