Breaking News

बेटी का दर्द देख भावुक हुआ VIP घाट…प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार मे विसर्जित

हरिद्वार: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की गईं।

पूरे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान परिवार के सदस्य बेहद भावुक नजर आए।

अस्थि कलश को घाट तक ले जाते समय प्रतीक यादव की छोटी बेटी ने कलश को माथे से लगाया और फूट-फूटकर रो पड़ी। उसने ‘आई लव पापा’ लिखा एक कार्ड भी गंगा में प्रवाहित किया…जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव भी कार्यक्रम में पहुंचे और परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में अपर्णा यादव, उनकी बेटियां प्रथमा और पद्मजा, सांसद आदित्य यादव, तेज प्रताप यादव और अक्षय यादव सहित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।

इससे पहले परिवार चार्टर्ड विमान से लखनऊ से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा…जिसके बाद सड़क मार्ग से हरिद्वार लाया गया।

 

गौरतलब है कि प्रतीक यादव का 13 मई को लखनऊ में 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 14 मई को उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *