Breaking News

दून अस्पताल में महिला स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत, मुंह से खून आने के बाद हुआ निधन

दून अस्पताल में आज एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। महिला स्वास्थ्यकर्मी एएनएम के पद पर तैनात थी। आज  ड्यूटी के दौरान महिला के मुंह से अचानक खून आने लगा। जिसके बाद अन्य स्वस्थ्यकर्मी उसे तुरंत इमरजेंसी में लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, महिला स्वास्थ्यकर्मी चित्रा भंडारी(46) निवासी नेहरू ग्राम, देहरादून बीते दो चार दिनों से वह बीमार थी। सोमवार को वह अवकाश पर थी, लेकिन आज वह ड्यूटी पर आई थी। दिन में करीब दो बजे वह अचानक बेहोश होने लगी और उसके मुंह से खून आने लगा।

स्टाफ उन्हें आनन फानन इमरजेंसी में ले गया। दून अस्पताल की इमरजेंसी के इंचार्ज डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि उसके मुंह से खून आा रहा थ्या। मौत हार्ट अटैक या गंभीर निमोनिया से होने की आशंका है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *