Breaking News

गुलदार द्वारा किए गए हमलों के बाद रुद्रप्रयाग में वन विभाग ने उठाए बड़े कदम

रुद्रप्रयाग-विकासखंड जखोली से लगे देवल गांव में लगाए गए पिंजरे में गुलदार फंस गया। गुलदार के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गुलदार आदमखोर है या नहीं यह वन्य जीव विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण के बाद स्पष्ट होगा।

 

बीते 25 फरवरी की शाम को खेत में घास काट रही सत्येश्वरी देवी (65) को गुलदार ने मार डाला था। पूर्व में भी गुलदार द्वारा पांच महिलाओं को घायल करने की घटनाएं इसी क्षेत्र के आसपास की थी। वन विभाग की टीम द्वारा जनजागरुकता एवं सावधानी बरतने की अपील की गई।

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग की 32 सदस्यीय टीम गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने और पकड़ने के लिए 25 ट्रेप कैमेरे, ड्रोन, चार पिंजरे लगाए गए।अ थक प्रयासों के बाद गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार का वन्यजीव विशेषज्ञ के द्वारा परीक्षण किया जा रहा है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

मुख्य सचिव और ट्रस्ट के बीच बनी सहमति—शनिवार, 23 मई से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *