नई दिल्ली भगदड़ के बाद देहरादून स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा, अचानक प्लेटफार्म बदलाव पर रोक

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद देहरादून रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। अब एकाएक ट्रेनों के प्लेटफार्म नहीं बदले जाएंगे। आगामी त्योहारी सीजन को लेकर भी रेलवे प्रबंधन रणनीति बना रहा है।

सभी टीटी को प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ एकत्रित न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी टीटी थोड़े-थोड़े समय में अधिकारियों को स्टेशन की स्थिति से अवगत कराएंगे। इसके अलावा ट्रेनों के आने और प्लेटफार्म के संबंध में लगातार घोषणा की जाएगी और कुलियों व वेंडरों को यात्रियों को सही जानकारी देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

अगले महीने होली के सीजन में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। मौजूदा संसाधनों की समीक्षा कर इसमें बढ़ोत्तरी पर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *