इनमें से अभी तक लगभग 32 लाख तीर्थयात्री यात्रा पूरी कर चुके हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर इसका सकारात्मक आर्थिक प्रभाव नजर आ रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार अन्य तीर्थ स्थलों और धामों, मंदिरों के भी प्रचार- प्रसार पर जोर देते रहे हैं, ताकि तीर्थयात्रियों के आने से वहां भी आर्थिक गतिविधियां तेज हो सकें।
सरकार की सकारात्मक पहल का परिणाम रुद्रप्रयाग जिले में कार्तिकेय स्वामी मंदिर, उत्तरकाशी में स्थित जगन्नाथ मंदिर के साथ ही अन्य मदिंरों में आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या के रूप में सामने आया है। कार्तिकेय स्वामी मंदिर में गत वर्ष लगभग चार लाख लोग पहुंचे थे, जबकि इस बार भी वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।
उत्तरकाशी के जगन्नाथ मंदिर में इस वर्ष अब तक 25 हजार तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं। ऐसा ही परिदृश्य अन्य धार्मिक स्थलों का भी है। परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों में भी चारधाम यात्रा मार्ग की तरह होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन, प्रसाद सहित तमाम आर्थिक की गतिविधियां बढ़ी हैं। इससे स्थानीय निवासियों की आजीविका में बढ़ोतरी हुई है।