Breaking News

उत्तराखंड

उत्तराखंड: 10 लाख महिलाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में 65,000 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 10 लाख से अधिक महिलाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। इन प्रशिक्षित महिलाओं को आपदा सखी को नाम देते हुए आपदाओं के दौरान ग्राम व तहसील स्तर पर इनकी …

Read More »

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर स्कूटी और ट्रक की टक्कर, युवक की मौत

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कलियासौड़ से आगे गोवा बीच के पास मंगलवार को स्कूटी और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक को गंभीर चोट आई। पुलिस की मदद से उसे बेस अस्पताल पहुंचा गयाा, जहां  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया …

Read More »

यूसीसी पोर्टल के तकनीकी सुधार के बाद प्रदेशभर में दूसरा अभ्यास 24 जनवरी को

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का वेबपोर्टल का मंगलवार को प्रदेशभर में अभ्यास हुआ। इस दौरान पोर्टल पर 3500 डमी आवेदनों के जरिए पंजीकरण किया गया। जिसमें 200 डमी आवेदनों पर रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार की ओर से कार्रवाई हुई। इस दौरान यूसीसी पोर्टल पर 7728 अधिकारियों की आईडी बनाई गई। …

Read More »

उत्तरकाशी से 10 सदस्यीय दल साइकिल से रवाना, गंगा को प्लास्टिक मुक्त बनाने का अभियान

उत्तरकाशी में उजेली से अतुल्य गंगा अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त गंगा का संदेश लेकर रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का 10 सदस्यीय दल आज साइकिल से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। दल को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एवरेस्ट विजेता विष्णु सेमवाल …

Read More »

टिहरी में गुलदार के हमले में महिला घायल, हायर सेंटर रेफर

टिहरी में प्रतापनगर क्षेत्र के पट्टी ओण के भेलुंता मे गुलदार ने दिनदहाड़े एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मंजू देवी(32) पत्नी रविंद्र राणा जंगल घास लेने गई थी। इस …

Read More »

भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनाने के लिए सीएम धामी ने किया जनता से आह्वान

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार के लिए आज सीएम धामी श्रीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान गढ़वाल संसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत व विधायक विनोद कंडारी भी मौजूद रहे। रामलीला मैदान में सीएम धामी ने चुनावी सभा को …

Read More »

प्रेमनगर से पांवटा साहिब तक हाईवे निर्माण में अंडरपास की मंजूरी, परियोजना पर 1594 करोड़ रुपये का खर्च

प्रेमनगर से विकासनगर के बीच स्थानीय मांगों के कारण बल्लुपुर-पांवटा साहिब हाईवे परियोजना का निर्माण कार्य कई जगहों पर दस महीने से रुका है। अधिग्रहित भूमि पर कब्जा नहीं मिलने के कारण निर्माण नहीं हो रहा। डीएम सविन बंसल ने जब मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो कार्य रुका हुआ …

Read More »

कांग्रेस का नया वचन पत्र: पर्यावरण सुधार, शुद्ध पेयजल और सीसीटीवी से सुरक्षित निकाय

उत्तराखंड के सभी निकायों की सूरत बदलने के लिए कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने सोमवार को अपना वचन पत्र जारी किया। वचन पत्र जारी करने के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, निकाय चुनाव सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुरदीप …

Read More »

22 जनवरी से उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में बदलाव की उम्मीद

उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक आसमान में बादल छाए हैं। शनिवार को बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई, जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, …

Read More »

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले इलाकों में शीतलहर

उत्तराखंड में देर शाम मौसम ने करवट बदली। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। तड़के बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड में इजाफा हो …

Read More »