Breaking News

उत्तराखंड

देहरादून में स्कूल परिसर के पीछे चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस का छापा

देहरादून। देहरादून के कैंट क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के बड़े मामले का खुलासा किया है। थाना कैंट पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है…जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस को गोपनीय …

Read More »

युवाओं तक पहुंचने से पहले पकड़ी गई 78 लाख की स्मैक

GIRFTAR

रुड़की। उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलौर कोतवाली पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम …

Read More »

60 घंटे बाद पानी की टंकी से उतरे नर्सिंग अभ्यर्थी, आंदोलन स्थगित

देहरादून। उत्तराखंड में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर चल रहा नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन फिलहाल एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत पांच प्रदर्शनकारी करीब 60 घंटे बाद पानी की टंकी से …

Read More »

बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर

चमोली। चारधाम यात्रा के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुहेड के पास एक बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बस हरिद्वार से तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम …

Read More »

100 करोड़ की चिटफंड ठगी में CBI का बड़ा एक्शन, पांच गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में चर्चित एलयूसीसी चिटफंड धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बुधवार को देश के अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुशील गोरखू, राजेंद्र सिंह बिष्ट, ममता भंडारी, गौरव रोहिला और तरुण कुमार मौर्य शामिल हैं। पिछले साल …

Read More »

उत्तराखंड में अब होगा ‘नो व्हीकल डे’, धामी कैबिनेट के बड़े फैसले पढिए…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई धामी कैबिनेट बैठक में ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सरकार ने वैश्विक संकट, बढ़ती ईंधन कीमतों और आयात पर निर्भरता को देखते हुए राज्य में बड़े स्तर पर जनजागरूकता और सुधार अभियान शुरू …

Read More »

गदरपुर में कथित धर्म परिवर्तन मामले में प्रशासन सख्त, अवैध प्रार्थना सभागार पर नोटिस, जांच शुरू

रुद्रपुर/गदरपुर : उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर तहसील क्षेत्र में कथित धर्म परिवर्तन और अवैध रूप से संचालित प्रार्थना सभागार के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और संबंधित भवन पर नोटिस चस्पा कर …

Read More »

15-20 हजार मैनेज करो, काम हो जाएगा’… ठग ने ऐसे फंसाने की कोशिश की

कालाढूंगी। नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। एक ठग ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर मृतक युवक के पिता से रुपये मांगने की कोशिश की। हालांकि समय रहते परिवार सतर्क हो गया और ठगी का शिकार होने से बच गया। जानकारी …

Read More »

उत्तराखंड: CBSE 12th Result 2026 जारी, 85.20% विद्यार्थी हुए पास

CBSE

देहरादून: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल कुल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वर्ष CBSE 12वीं का रिजल्ट 88.39 प्रतिशत …

Read More »

उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

WEATHER

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों …

Read More »